अमरोहा में शनिवार को साप्ताहिक बाज़ार निजी और संकरे स्थान पर लगाकर आम ज़िंदगियों से खिलवाड़ का प्रयास,
सुरक्षात्मक दृष्टि से वह स्थान बाज़ार लगने हेतु उपर्युक्त नहीं प्रशासन ध्यान दे
अमरोहा (दज प्रभारी) नगर पालिका द्वारा नगर के मोहल्ला नल क्षेत्र में वर्षो पुराने मंगलवार को लगने वाले साप्ताहिक बाज़ार को क्लास बाईपास पर स्थानांतरित किए जाने के बाद अवसर वादी। तत्व द्वारा शनिवार को साप्ताहिक बाज़ार लगाना आरंभ कर दिया था जिसे नगर पालिका प्रशासन ने सख्त कार्यवाही कर नाकाम बना दिया परंतु अब शनिवार को नगर के मौहल्ला सराय कोहना व नल, क्षेत्र के एक निजी स्थान पर हफ़्ता बाज़ार संचालित किए जाने की सूचना प्राप्त हो रही है।
बताया गया है कि जिस स्थान पर शनिवार को साप्ताहिक बाज़ार लगाया जा रहा है वह संकरा होने के कारण बाज़ार लगने योग्य नहीं है इतना ही नहीं सुरक्षा की दृष्टि से भी वह स्थान उपर्युक्त नहीं भविष्य में वहां बाजार लगा और कोई अनहोनी हुई तो भरी जन हानि हो सकती है।
स्थानीय प्रशासन ध्यान दें














