, ,

अमरोहा के ढक्का मोड़ से एक साथ उठे छह जनाज़े, हर आंख हुई नम; सांसद दानिश रिजवान भी हुए शामिल

अमरोहा। सैदनगली क्षेत्र के ढक्का मोड़ में उस वक्त माहौल गमगीन हो गया, जब एक साथ छह जनाज़े उठे। इस दर्दनाक मंजर को देखकर मौके पर मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। एक साथ कई जनाज़े उठने से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में लोग गमजदा परिवारों के साथ…

1 minute

Read Time

अमरोहा। सैदनगली क्षेत्र के ढक्का मोड़ में उस वक्त माहौल गमगीन हो गया, जब एक साथ छह जनाज़े उठे। इस दर्दनाक मंजर को देखकर मौके पर मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं।

एक साथ कई जनाज़े उठने से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में लोग गमजदा परिवारों के साथ खड़े नजर आए और दिवंगतों के लिए दुआ की।

इस दुख की घड़ी में सांसद दानिश रिजवान भी मौके पर पहुंचे और जनाज़े में शामिल होकर परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।

इलाके में इस घटना को लेकर हर तरफ मातम का माहौल रहा। लोगों ने दिवंगतों की मगफिरत और परिवारों को सब्र देने के लिए दुआ की।

दहाड़ जदीद न्यूज़ — खबर आपकी, पड़ताल हमारी।

Dahad Jadeed News

दहाड़ जदीद न्यूज़ एक भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जहां आपको अमरोहा सहित उत्तर प्रदेश, देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें सरल, स्पष्ट और तेज़ अंदाज में पढ़ने को मिलती हैं। हमारा उद्देश्य जनता तक घटनाओं और मुद्दों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी निष्पक्ष एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पहुंचाना है। अमरोहा की स्थानीय खबरों से लेकर राजनीति, राष्ट्रीय घटनाक्रम, अंतरराष्ट्रीय समाचार और जनहित से जुड़े मुद्दों तक, दहाड़ जदीद न्यूज़ आपके लिए खबरों का एक विश्वसनीय डिजिटल मंच बनने का प्रयास करता है।