, ,

जी. डी. टंडन सरस्वती विद्या मंदिर, कैलसा में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

03 सितंबर 2026। जी. डी. टंडन सरस्वती विद्या मंदिर, कैलसा में आज श्रीकृष्ण जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर विशेष उत्साह एवं भक्तिमय वातावरण देखने को मिला।कार्यक्रम में नर्सरी से यूकेजी तक के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। बच्चों ने श्रीकृष्ण,…

03 सितंबर 2026। जी. डी. टंडन सरस्वती विद्या मंदिर, कैलसा में आज श्रीकृष्ण जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर विशेष उत्साह एवं भक्तिमय वातावरण देखने को मिला।
कार्यक्रम में नर्सरी से यूकेजी तक के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। बच्चों ने श्रीकृष्ण, राधा एवं गोप-गोपियों की मनमोहक वेशभूषा धारण कर सभी का मन मोह लिया। बाल कलाकारों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, गीतों एवं नृत्य के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप एवं उनकी लीलाओं को जीवंत कर दिया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में कृष्ण जन्म की झांकी ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। नन्हे बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित अभिभावकों एवं विद्यालय परिवार को भाव-विभोर कर दिया। कार्यक्रम में श्रीकृष्ण के जीवन एवं उनके संदेश से बच्चों को परिचित कराते हुए धर्म, संस्कार, प्रेम, सद्भाव एवं सत्य के मार्ग पर चलने का संदेश दिया गया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री राजेन्द्र वर्मा ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजन बच्चों में भारतीय संस्कृति, परंपराओं और संस्कारों के प्रति सम्मान की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम का समापन श्रीकृष्ण के जयघोष एवं मंगलकामनाओं के साथ हुआ। समस्त विद्यालय परिवार ने भगवान श्रीकृष्ण से सभी के सुख, समृद्धि एवं कल्याण की कामना की। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षिकाएं उपलब्ध रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Dahad Jadeed News

दहाड़ जदीद न्यूज़ एक भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जहां आपको अमरोहा सहित उत्तर प्रदेश, देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें सरल, स्पष्ट और तेज़ अंदाज में पढ़ने को मिलती हैं। हमारा उद्देश्य जनता तक घटनाओं और मुद्दों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी निष्पक्ष एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पहुंचाना है। अमरोहा की स्थानीय खबरों से लेकर राजनीति, राष्ट्रीय घटनाक्रम, अंतरराष्ट्रीय समाचार और जनहित से जुड़े मुद्दों तक, दहाड़ जदीद न्यूज़ आपके लिए खबरों का एक विश्वसनीय डिजिटल मंच बनने का प्रयास करता है।