, ,

नगर में निकलने वाले रामडोल शोभा यात्रा के अवसर पर पालिका द्वारा की गई तैयारियों का अधिशासी अधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

अमरोहा (दज प्रभारी) श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व 2026 के दृष्टिगत त्यौहार एवं नगर मे पारम्परिक रूप से निकलने वालीं श्री रामडोल शोभायात्रा के सकुशल आयोजन हेतु नगर पालिका परिषद द्वारा की जा रही व्यवस्थाओ के धरातलीय परीक्षण हेतु आज नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार द्वारा अधीनस्थ स्टॉफ एवं श्री रामडोल कमेटी के…

अमरोहा (दज प्रभारी) श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व 2026 के दृष्टिगत त्यौहार एवं नगर मे पारम्परिक रूप से निकलने वालीं श्री रामडोल शोभायात्रा के सकुशल आयोजन हेतु नगर पालिका परिषद द्वारा की जा रही व्यवस्थाओ के धरातलीय परीक्षण हेतु आज नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार द्वारा अधीनस्थ स्टॉफ एवं श्री रामडोल कमेटी के पदाधिकारियों के साथ रामडोल शोभायात्रा मार्ग का निरीक्षण किया गया व बेहतर व्यवस्थाओ हेतु अधिनस्थो को निर्देशित किया गया।
उल्लेखनीय है की प्रतिवर्ष नगर मे श्री कृष्ण जन्मआष्ट्मी के अवसर पर पारम्परिक रूप से निकलने वाली शोभायात्रा के मे श्रद्धांलुओं की सुविधा एवं शोभायात्रा की सुगमता के लिए पालिका अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी द्वारा विशेष साफ सफाई, शोभायात्रा मार्ग व मंदिरो के आस पास झाड़ू, चूना, जल छिड़काव, स्ट्रीट लाइट, गड्डा मुक्त सड़के, निर्बाध पेयजालापूर्ति, शोभायात्रा मार्ग पर अव्यवस्थित पेड़ो की छटाई, अतिक्रमण मुक्त मार्ग आदि की व्यवस्था किये जाने के निर्देश पालिका के सभी अनुभागों को दिए गए हैं।
आज इसी क्रम मे पालिका द्वारा रामडोल शोभायात्रा के उपलक्ष्य मे की जा रही व्यवस्थाओ के परीक्षण हेतु श्री रामडोल कमेटी के पदाधिकारियों के साथ शोभायात्रा के रुट का निरीक्षण किया गया कमेटी पदाधिकारियों के साथ किये गए निरीक्षण मे पायी गयी अन्य कमियों को शोभायात्रा से पूर्व पूर्ण किये जाने के निर्देश अधीनस्थ स्टॉफ को दिए गए।
रुट निरीक्षण मे पालिका अधिशासी अधिकारी के साथ पालिका अधिकारी, कर्मचारी व श्री रामडोल कमेटी से जुड़े पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Dahad Jadeed News

दहाड़ जदीद न्यूज़ एक भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जहां आपको अमरोहा सहित उत्तर प्रदेश, देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें सरल, स्पष्ट और तेज़ अंदाज में पढ़ने को मिलती हैं। हमारा उद्देश्य जनता तक घटनाओं और मुद्दों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी निष्पक्ष एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पहुंचाना है। अमरोहा की स्थानीय खबरों से लेकर राजनीति, राष्ट्रीय घटनाक्रम, अंतरराष्ट्रीय समाचार और जनहित से जुड़े मुद्दों तक, दहाड़ जदीद न्यूज़ आपके लिए खबरों का एक विश्वसनीय डिजिटल मंच बनने का प्रयास करता है।